CG CONGRESS LEADER MISSING : 9 दिन से लापता कांग्रेस नेत्री, अस्पताल जाने निकली थी, अब तक सुराग नहीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS LEADER MISSING : Congress leader missing for 9 days, had left for hospital, no clue yet

कोंडागांव। CG CONGRESS LEADER MISSING छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कांग्रेस नेत्री और जनपद सदस्य रैयमती कोर्राम बीते 9 दिनों से लापता हैं। 9 जुलाई को वह घर से जिला अस्पताल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद अब तक वापस नहीं लौटीं।

परिजनों के अनुसार, दोपहर 3 से 4 बजे के बीच रैयमती कोर्राम घर से निकली थीं। जब रात तक घर नहीं लौटीं, तो परिवार ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

CG CONGRESS LEADER MISSING रैयमती कोर्राम फरसगांव जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 8 की सदस्य हैं। अब उनके पति ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों, रिश्तेदारों और जिला अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related