Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर हत्या कांड में दिल दहला देने वाला खुलासा, पढ़े पूरी खबर

Date:

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने दावा किया है कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशानों से पता चलता है कि अपराध में एक से ज्यादा लोग शामिल थे।

मृतका के शरीर पर मिले चोट के कई निशान

Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टर ने कोलकाता पुलिस के शुरुआती दावों का खंडन किया है, जिसमें पुलिस का कहना था कि अपराध में केवल एक शख्स ही शामिल था। उन्होंने पीड़िता के शरीर में 150 मिलीग्राम वीर्य मिलने का दावा किया है। यह बात मृतका के माता-पिता ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से हाई कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष कही थी। डॉ सुवर्ण गोस्वामी का कहना है कि इतनी मात्रा में वीर्य एक शख्स का नहीं हो सकता। लिहाजा आशंका है कि एक से अधिक लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने कहा कि मृतका के शरीर पर कई चोट के निशान थे, जो एक क्रूर और हिंसक हमले का संकेत देते हैं।

शव दिखाने के लिए मृतका की मां को घंटों बिठाए रखा गया

Kolkata Doctor Murder Case: दूसरी ओर महिला डॉक्टर की मां ने मीडिया को बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई। मैं उनके पैरों में गिर गई, उनसे विनती की कि वे मुझे मेरी बेटी से मिलने दें। उन्होंने हमें तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे उसका शव दिखाया। मेरे साथ एक रिश्तेदार भी थे।

पैर और धड़ को जोड़ने वाली हड्डी के टूटने की आशंका

Kolkata Doctor Murder Case: रिश्तेदार ने कहा कि मृतका के पैर 90 डिग्री पर अलग-अलग थे। उसके शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था। ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक कि पेल्विक गर्डल टूट न जाए। पेल्विक गर्डल दरअसल हड्डियों की बेसिन के आकार की संरचना है जो पैर और धड़ को जोड़ती है। पीड़िता के माता-पिता ने यह भी कहा है कि उन्हें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि रिकॉर्ड में ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं जो बताते हैं कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या में कम से कम तीन व्यक्ति शामिल थे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान! 

NEET UG 2026 Exam Date: New Date Announced! NEET UG...

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग! 

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Petrol and Diesel Prices Skyrocket! PETROL-DIESEL PRICE...

RAIPUR RED ROOM PARTY: रेड रूम टेक्नो पार्टी’ हुई कैंसल! 

RAIPUR RED ROOM PARTY: 'Red Room Techno Party' Cancelled!   RAIPUR...

CG LOVE ZIHAD: पंचर वाले संग भागी हिंदू युवती!

CG Love Jihad: Young Woman Elopes with Puncture Repairman! CG...