इन राज्यों में हुई बारिश की दस्तक, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है. कहीं प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है तो कहीं मॉनसून की वजह से जोरदार बरसात हो रही. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मॉनसून जल्द आने वाला है. हालांकि, प्री मॉनसून की वजह से इन राज्यों में लगभग रोजाना बारिश जरूर हो रही. मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आज बारिश के आसार जताए गए हैं.

वजह गुजरात की बात करें तो यहां भी बरसात का मौसम बना हुआ है. अहमदाबाद में आज फिर से बारिश होगी. यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल का आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. भोपाल में आज आंधी-तूफान आ सकता है. इसके अलावा, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. चंडीगढ़ में भी आज बारिश होगी. उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं. राजधानी देहरादून में आज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

वहीं, यूपी में लखनऊ का आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, लखनऊ में बारिश होने की संभावना नहीं है. वहीं, यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में मूसलाधार बारिश होगी. पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है. असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक आदि जैसे राज्यों में आज बारिश होगी. skymetweather के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार में भी आज बारिश के आसार जताए गए हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related