SHIVPRAKASH BJP MEETINGS : 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश

Date:

SHIVPRAKASH BJP MEETINGS : On April 9, National Co-Organization Minister Shivprakash will hold marathon meetings of BJP officials in Chhattisgarh

रायपुर। SHIVPRAKASH BJP MEETINGS भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश 9 अप्रैल को राजधानी रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों, निगम-मंडल-आयोगों के प्रमुखों और नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे। यह बैठकें संगठनात्मक समीक्षा और आगामी रणनीति को लेकर आयोजित की जा रही हैं।

SHIVPRAKASH BJP MEETINGS भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रकाश सुबह 9.30 बजे से दिनभर विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों की शृंखला में व्यस्त रहेंगे। दिन की शुरुआत सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पार्टी के महामंत्रियों के साथ बैठक से होगी।

इसके बाद 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की बैठक होगी। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक शिवप्रकाश पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करेंगे।

SHIVPRAKASH BJP MEETINGS शाम की बैठकें अपराह्न 3 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

SHIVPRAKASH BJP MEETINGS इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना और जमीनी स्तर पर काम कर रहे जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेना है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि इन बैठकों के जरिए आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को मजबूती देने की रूपरेखा तय की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related