CG BIG BREAKING : IAS में प्रमोशन पाने वाले छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की लिस्ट जारी! देखें …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING: List of Chhattisgarh officials promoted to IAS released! See…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सिविल सेवा (SCS) के अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पयपुदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (Department of Personnel & Training) ने 3 मार्च 2025 को चयन सूची जारी की है। इस सूची में वर्ष 2021, 2022 और 2023 के लिए कुल 7 अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल किया गया है।

कैसे हुई पदोन्नति?

चयन प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों के नामों पर विचार किया। इनके सेवा वर्षों और अनुभव के आधार पर वेटेज अंक प्रदान किए गए, जिसके तहत सबसे अधिकतम 9 वेटेज अंक निर्धारित थे।

वर्ष 2021 की चयन सूची –

वर्ष 2021 की चयन सूची में तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें हीरना अमीनेश, नीतू निर्मल और वेस्टवाना का नाम प्रमुख है। हीरना अमीनेश को 19 वर्षों की सेवा के आधार पर अधिकतम 9 वेटेज अंक मिले हैं।

वर्ष 2022 की चयन सूची –

वर्ष 2022 में चयनित अधिकारियों में डॉ. रेनुका श्रीवास्तव और अक्षय पांडे का नाम शामिल है। इन अधिकारियों को क्रमशः 14 और 15 वर्षों के सेवा अनुभव के आधार पर चयनित किया गया है।

वर्ष 2023 की चयन सूची –

2023 के लिए चयनित अधिकारियों में विजय कुमार अग्रवाल, जोसेफ कुमार और प्रकाश सान्याल के नाम शामिल हैं। विजय कुमार अग्रवाल को 19 वर्षों के सेवा अनुभव के साथ अधिकतम 9 वेटेज अंक प्राप्त हुए।

वरिष्ठता का निर्धारण कैसे?

भारतीय प्रशासनिक सेवा (वरिष्ठता विनियम) नियम, 1987 के अनुसार, इन अधिकारियों की वरिष्ठता का निर्धारण किया गया है। चयनित अधिकारियों की वरिष्ठता, पहले से सेवा में कार्यरत IAS अधिकारियों की वरिष्ठता सूची के आधार पर निर्धारित की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related