KHABAR CHALISA EXCLUSIVE : भाजपा में शामिल होंगे आज कई बड़े नेता, BJP का टारगेट 2023 …

Date:

KHABAR CHALISA EXCLUSIVE: Today many big leaders will join BJP, BJP’s target is 2023…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई हैं। वही, पार्टियां इसी बीच चुनावी जोड़-तोड़ शुरू कर चुकी है, और अपनी जड़ों को मजबूत करने में लगी हैं। BJP छत्तीसगढ़ में अपने अस्तित्व को वापस लाना चाहती है। वहीं कांग्रेस तमाम रणनीतियों के साथ सत्ते में बरकरार रहना चाहती हैं।

सूत्रों के हवाले से आया बड़ा अपडेट –

इसी बीच खबर मिल रही है आज भाजपा में कुछ नेता शामिल हो सकते हैं। चर्चा के मुताबिक धर्मजीत सिंह के साथ ही रायगढ़ से संपत अग्रवाल, विजय अग्रवाल बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि धर्मजीत सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वो कुछ बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश लेंगे।

वही, खबर यह भी हैं कि आनन-फानन में बीजेपी उन्हें पार्टी में प्रवेश कराना नहीं चाह रही हैं, लेकिन अन्य नेताओं को लेकर सियासी गलियारों में पूरजोर चर्चा है।

भाजपा लेगी आज बड़ी बैठक –

दरअसल, आज प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बड़ी बैठक लेने वाले हैं। अब भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक में ही कुछ नेताओं के प्रवेश को लेकर अटकलें लग रही है। राजधानी के भाजपा कार्यालय में रायगढ़ के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल की भाजपा में घर वापसी होगी। वहीं कुछ और लोगों को भी भाजपा प्रवेश कराया जानें की चर्चा हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में आमंत्रित की गई बैठक में 54 विभिन्न पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चों के और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश को समिति के सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। वही, कल से भाजपा नेताओं का मिशन बस्तर शुरू हो रहा है।

वही, बस्तर दौरे पर निकलने से पहले भाजपा बड़ी बैठक लेकर चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान करेगी। विदित हो कि विजय अग्रवाल के भाजपा प्रवेश को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लग रही थी। माना जा रहा है अब उनका भाजपा प्रवेश लगभग पक्का हो गया है। शाम होते-होते पता लग जाएगा कि भाजपा के खेमे में कितने नए लोगों की एंट्री होती है या फिर यह केवल अटकलें रह जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...