कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, आज ही पूरे हुए सरकार के 2 साल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कर्नाटक : मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. शाम 4 बजे वह राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप देंगे. येदियुरप्पा के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने इसका ऐलान किया. इससे पहले वह कह चुके थे कि आलाकमान जो भी फैसला करेगा उसे वह मंजूर करेंगे. पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में जारी उठापटक को देखते हुए यह तय माना जा रहा था कि येदियुरप्पा अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. हालांकि इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (J P Nadda) येदियुरप्पा के कामकाज की तारीफ कर चुके हैं. बी.एस. येदियुरप्पा ने इस्तीफा तब दिया है जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है. इस्तीफे का ऐलान करने से पहले येदियुरप्पा ने मीडिया से बाच की. उन्होंने कहा कि मुझे कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है. हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए. येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related