केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम को इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया।

Date:

केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम को इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा किया है, जिसमे उन्होंने बताया है कि विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की है।

जिसमें विधायक संतराम नेताम एवं अजय चंद्राकर का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों ही विधायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, साथ ही साथ केशकाल विधान सभा क्षेत्र एवं समूचे कोंडागांव जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी है लोग शोसल मीडिया के माध्यम से विधायक संतराम नेताम को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहें हैं।

आपको बता दें कि संतराम नेताम केशकाल विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक के रूप में चुन कर आए हैं, सत्ता पक्ष में होने के बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को बड़ी ही गम्भीरता के साथ सदन में उठाते आ रहे हैं, उनकी लोकप्रियता एवं कार्यशैली के फलस्वरूप विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने विधायक संतराम नेताम को सत्ता-पक्ष की ओर से उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया है, वहीं विधायक संतराम ने भी सभी क्षेत्रवासियों की ओर से मिल रहे बधाई संदेश एवं शुभकामनाओं के लिए सहृ-दय आभार व्यक्त किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related