बिलासपुर में 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, डबरी में मिले शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर : बिलासपुर में 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों शनिवार दोपहर को खेलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोनों के शव गांव में ही बने एक डबरी में मिले हैं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले जा सके हैं। मामला सीपत थाना क्षेत्र के सोठी गांव का है। सोठी निवासी आयुष कुमार यादव (4) और शौर्य कुमार धुलिया (3) शनिवार को खेलने के लिए घर से निकले थे। शौर्य भी आयुष के ही मोहल्ले में रहता था। दोनों साथ में खेलते थे। परिजनों को लगा था कि दोनों आस-पास ही खेल रहे होंगे। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं आए तो उन्हें परिवार वालों ने ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं लगा।करीब 3 घंटे की तलाशी के बाद दोनों का शव गांव में बने डबरी में मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में डबरी छोटे क्षेत्र में बने गड्‌ढे में भरे पानी को कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल ग्रामीण रोजमर्रा कार्य के लिए करते हैं। शव मिलने के बाद परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरे घटनाक्रम के बाद इस बात की जानकारी सीपत थाने को दी गई है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर बच्चे कैसे उस डबरी तक पहुंच गए या किसी और कारणों से बच्चों की मौत हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related