KEDAR KASHYAP STATEMENT : बीजेपी का ‘बी टू बी’ है बिज़नेस टू बिज़नेस, कांग्रेस का ‘भूपेश टू बैज’ : केदार कश्यप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KEDAR KASHYAP STATEMENT : BJP’s ‘B to B’ is business to business, Congress’s ‘Bhupesh to badge’: Kedar Kashyap

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा को राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक और सफल बताया है। मुख्यमंत्री के रायपुर लौटने पर उन्होंने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इस यात्रा से प्रदेश के विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने विदेश में व्यापारिक प्रतिनिधियों से जो सार्थक संवाद किया है, उसके परिणाम आने वाले दिनों में सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार “बी टू बी” यानी बिज़नेस टू बिज़नेस पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस के लिए “बी टू बी” का मतलब है भूपेश टू बैज।

वन मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में सार्थक संवाद की गुंजाइश नहीं होती, वहां हमेशा विवाद और आंतरिक सिर फुटव्वल रहती है। इसके उलट भाजपा सरकार प्रदेश को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाने की दिशा में काम कर रही है।

कश्यप ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच का अंतर प्रदेश की जनता को हर कदम पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व विकासपरक है और इसी सोच के चलते इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे में 41.9% वोटों के साथ साय देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं।

कश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली है, जबकि कांग्रेस आज भी बंटवारे और बर्बादी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रही है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related