केसी वेणुगोपाल और शैलजा ने कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियों का लिया जायजा

Date:

रायपुर। केसी वेणुगोपाल और शैलजा ने कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान ED की छापेमारी पर एआईसीसी (AICC) प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ईडी का छापा साफ तौर पर राजनीति विवाद का नतीजा है।

सीबीआई और ईडी के नाम पर भाजपा डरा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी चीज से डरने या भागने वाली नहीं है, हमें कानून पर भरोसा, कानून के अनुसार लड़ेंगे। हमे पहले से पता था ऐसा कुछ होने वाला है। जहां भी चुनाव या महाधिवेशन है, ईडी वहां आती है। पूरे भारत में यह सब को पहले से पता है।

बता दें मंगलवार को महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे हैं। वे रायपुर में होने वाले कांग्रेस महाधिवेशन को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक लेंगे। कांग्रेस नेता कवासी लखमा व मोहन मरकाम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को स्वागत किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...