KAWASI LAKHMA : जेल से निकलते ही कवासी लखमा की सक्रियता तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KAWASI LAKHMA : Kawasi Lakhma’s activism increased after his release from jail.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता कवासी लखमा आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल के परिवारजनों से सौजन्य मुलाकात की। भूपेश बघेल ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि बस्तर के जननेता और आदिवासियों की मुखर आवाज कवासी लखमा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं और संघर्ष जारी रहेगा।

इसके अलावा कवासी लखमा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से भी भेंट की। सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर लिखा कि पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कवासी लखमा से सौजन्य मुलाकात हुई और आदिवासी समाज के अधिकारों व बस्तर की अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी कवासी लखमा की मुलाकात हुई। महंत ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जमानत मिलने पर उन्हें बधाई दी गई और आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधिक राय लेकर तैयारी करने की सलाह दी गई।

कवासी लखमा की इन मुलाकातों को प्रदेश की सियासत में नई हलचल के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस खेमे की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related