वाहन चालकों के खिलाफ कवर्धा एसपी ने शुरू किया बड़ा अभियान, 4 लाख से ज्यादा वाहनों का किया चालान

Date:

कबीरधाम। वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में लगातार वृद्धि हो रही है। कबीरधाम पुलिस ने ऐसी दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव खुद अपनी टीम के साथ दिन और रात में भी कवर्धा की सड़कों पर देर रात में भी नजर आ रहे हैं और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले,शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की अल्कोहल चेकिंग करवा रही है । शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बाकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग कर साक्ष्य के साथ कार्रवाई भी की जा रही है । ऐसे में अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

लोगों को किया जा रहा जागरुक- एसपी

एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उनकी कोशिश रहेगी कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही लोगों की जिंदगी को सुरक्षित किया जा सके. लगातार शहरवासियों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग शराब पीकर मारपीट करते हैं और नशे की हालात में गाड़ी चलाते हैं, इसके कारण से सड़क दुर्घटनाओं ने वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में 4 लाख से ज्यादा की चलानी कार्रवाई की जा चुका है और ये अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...