Crime News: सराफा लूट मामले में बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर में पकड़ाए आरोपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। बीते मंगलवार को सराफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट को अंजाम देकर फरार हुए आरोपीयों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मिर्जापुर एसटीएफ और बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को धर दबोचा व लूटा गया सोना-चांदी, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली हैं।

मामला बिलासपुर शहर का है, जहां मंगलवार रात प्रतिष्ठित के संचालक दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और व्यापारी के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद करीब ढाई किलो से अधिक सोना, चांदी के जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने शहर सहित सीमावर्ती जिलों में सघन नाकेबंदी की लेकिन आरोपी अंबिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर भाग निकले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उन्हे पकड़ लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related