CG BREAKING : कर्ज में डूबा परिवार… जहर पी लिया!

Date:

CG BREAKING : Family drowned in debt… drank poison!

कवर्धा. कवर्धा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। वजह करोड़ों का कर्ज और लगातार बढ़ता दबाव।

बताया जा रहा है कि व्यापारी योगेश जैन पर करीब 4 करोड़ रुपए का लेन-देन बकाया था। उधारी का बोझ इतना बढ़ गया कि वह मानसिक रूप से टूट गया था। परिवार वालों के मुताबिक, उसे कुछ लोगों से धमकियां भी मिल रही थीं, जिससे तनाव और बढ़ गया।

इसी दबाव में आकर उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज, लेन-देन और मानसिक दबाव का जिक्र किया गया है। पुलिस अब उसी नोट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, क्या सिर्फ कर्ज वजह था या इसके पीछे और भी कोई दबाव था। जिन लोगों का नाम नोट में आया है, उनकी भी जांच शुरू हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

TRUMP HORMUZ DECISION : ट्रंप ने झुककर खोला होर्मुज

TRUMP HORMUZ DECISION : Trump bowed down and opened...

CHHATTISGARH : धमतरी में बुलडोजर एक्शन

CHHATTISGARH : Bulldozer action in Dhamtari धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी...