CG News: महिलाओं को आरक्षण देने पर जताया PM Modi का आभार, स्कूटी रैली भी निकाली

Date:

CG News: Women Express Gratitude to PM Modi for Granting 33% Reservation; Hold Scooty Rally

CG News: बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल दीक्षित सभा भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के अंतर्गत भारत के संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

वहां उपस्थित महिलाओ ने कहा की  यह भारतीय इतिहास में नारी जागरण, सम्मान और सशक्तिकरण के स्वर्णिम काल के रूप में अंकित होने जा रहा है।

सभी बहनों ने मिलकर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत की संसद के प्रति अपना हृदय से आभार व्यक्त किया  और उपस्थित सभी मातृशक्ति ने विधेयक पर अपनी सहमती के रूप में एक मिस काल करके अपनी अहम भूमिका निभाई। सभी ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया

इस मंचीय कार्यक्रम के बाद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।

यह स्कूटी रैली लाल बहादुर शास्त्री स्कूल दीक्षित सभा भवन से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए अटल जी की मूर्ति न्यु रिवर व्यू रोड में इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी , भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय , प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा शीलू साहू , बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा स्नेहलता शर्मा व गायत्री साहू उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

TRUMP HORMUZ DECISION : ट्रंप ने झुककर खोला होर्मुज

TRUMP HORMUZ DECISION : Trump bowed down and opened...

CHHATTISGARH : धमतरी में बुलडोजर एक्शन

CHHATTISGARH : Bulldozer action in Dhamtari धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी...