KASGANJ PLANE CRASH : Plane tumbles in the air, falls on highway
यूपी. यूपी के कासगंज में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ से उड़ान भरने वाला ट्रेनी विमान अचानक हवा में डगमगाया और हाईटेंशन बिजली के तारों में उलझकर हाईवे किनारे जा गिरा। विमान उड़ा रही 27 वर्षीय महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं, हालांकि उनकी जान बच गई।
PUNE RAPE MURDER CASE : 60 दिन में फांसी!
घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन 6-लेन हाईवे के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान करीब 50 फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 33 केवी बिजली के तारों से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि उस समय लाइन में करंट नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मुंबई निवासी ट्रेनी पायलट कायनात, पिता कादरखान, अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन अकादमी से प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने सोमवार को धनीपुर हवाई पट्टी से सेसना-152 विमान से अकेले उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
RAM MANDIR DONATION SCAM : सभी आरोपियों को 14 दिनों की जेल!
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और विमानन अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल पायलट को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके सहयोगी उन्हें अलीगढ़ लेकर चले गए। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पायलट का हालचाल जाना। वहीं चेतक एविएशन के मेंटेनेंस मैनेजर केजे धीमन ने कहा कि हादसे के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
प्रशासन का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे पर विमान गिरने की वजह से किसी अन्य व्यक्ति या वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल तकनीकी खराबी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
