GOLD SMUGGLING CASE : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 1 साल की गैरजमानती सजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SMUGGLING CASE : Kannada actress Ranya Rao gets 1 year non-bailable sentence

बेंगलुरु। GOLD SMUGGLING CASE  कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को गोल्ड स्मगलिंग मामले में COFEPOSA अधिनियम के तहत 1 साल की गैरजमानती सजा सुनाई गई है। रान्या को 3 मार्च 2025 को बेंगलुरु एयरपोर्ट से 14.2 किलो सोने (कीमत ₹12.5 करोड़) के साथ DRI ने गिरफ्तार किया था।

COFEPOSA क्यों लागू किया गया?

GOLD SMUGGLING CASE  रान्या पर आरोप है कि वह दुबई से बार-बार सोना तस्करी कर भारत लाती थीं। जांच में सामने आया कि 2023 से 2025 के बीच वह 52 बार दुबई गईं और 100 किलो से अधिक सोना भारत लाई। उन्होंने हवाला के जरिए करोड़ों रुपये विदेश भेजे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा माना गया।

जांच में बड़ा खुलासा

इस केस में DRI, ED और CBI तीनों एजेंसियां जांच कर रही हैं।

ED ने ₹34 करोड़ की संपत्ति जब्त की

एयरपोर्ट पर सोना बैंडेज, कपड़े और जूतों में छिपाकर लाया गया था

रान्या एक IPS अधिकारी की सौतेली बेटी हैं, और VIP सुरक्षा व संपर्कों के दुरुपयोग की भी जांच हो रही है।

जमानत क्यों नहीं मिली?

GOLD SMUGGLING CASE  हालांकि मई 2025 में उन्हें डिफॉल्ट जमानत मिली थी, लेकिन COFEPOSA लागू होने से रिहाई नहीं हो पाई। इस एक्ट के तहत 1 साल तक जमानत नहीं मिलती। कोर्ट ने ₹2 लाख के पर्सनल बॉन्ड, दो गारंटर, और विदेश यात्रा पर रोक की शर्त लगाई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...