Kanker : लिपिक संघ की बैठक 16 को, प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में होगा आयोजित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कांकेर की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, की अध्यक्षता में 16 अप्रैल को आयोजित की गई है। बैठक में वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष मनोज पांडे, उप प्रांताध्यक्ष रमेश देवांगन,पवन ठाकुर,संतोष अतारे,प्रांंतीय कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, राजेश घोडेसवार जिला अध्यक्ष बालोद, विनायक राव शिंदे जिला अध्यक्ष धमतरी, हीरालाल नेताम जिला अध्यक्ष कोंडागांव एवं जिले के लिपिक उपस्थित रहेंगे।

लिपिकों की समस्याओं से प्रांतीय निकाय को अवगत कराकर त्वरित निराकरण के प्रयास और वेतन विसंगति के निराकरण हेतु सार्थक चर्चा तथा नई रणनीति तैयार करने एवं आंदोलन की स्थिति में सभी संघ को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से कांकेर जिलाध्यक्ष शेख शरीफ खान द्वारा प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक के आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे लिपिक साथियों को बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

बैठक में लिपिक वर्गीय कर्मचारी संगठनों जैसे वन लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष बिरेंद्र नाग,तरुण देवदास प्रांतीय सचिव, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र रजक, छग प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर एवं पदाधिकारी,छग स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक संघ प्रांतीय सचिव मनोज वैष्णव एवं जिलाध्यक्ष सुमन लकरा को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया है एवं उम्मीद जताई जा रही है की वेतन विसंगति दूर करने सभी संगठन एक मंच पर आएंगे।

बैठक प्रातः 11.00 बजे से उप संचालक कृषि कार्यालय कांकेर परिसर में आयोजित की गई है एवम विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।संघ द्वारा अपनी परम्परा अनुसार सेवानिवृत्त लिपिक साथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है।

बैठक के सफल आयोजन हेतु वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आर के गर्ग,जिला सचिव सचिन चंद्र खरे एवं तहसील अध्यक्ष कांकेर किशोर कुमार मौर्य, दीपा निषाद अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ को आवश्यक व्यवस्था हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related