Kabirdham: भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, शासन के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कबीरधाम। भारतीय किसान संघ के बैनर तले जिले के चारों ब्लॉक बोड़ला, पंडरिया,लोहारा, कवर्धा बड़ी संख्या मे महिला पुरुष किसान जिला मुख्यालय पहुंचकर पुरानी उपजमंडी मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन के नाम प्रशासन को ज्ञापन देने कलेक्टर कार्यालय निकले।

इस दौरान भारी संख्या मे पुलिस के जवानों ने आंदोलनकारी किसानों को दुर्गावती चौक के पास बैरिकेट लगाकर रोक दिया, किसानों को रोके जाने के बाद सभी किसान सड़क पर ही बैठ कर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया है।

बड़ी संख्या मे किसानों ने शासन के नाम ज्ञापन सौपकर प्रशासन को दी चेतवानी

किसानों की मुख्य मांग सुतियापाट नहर विस्तारीकरण करे और लोहारा ब्लॉक मे शक्कर कारखाने का निर्माण सहित अन्य मांगो को लेकर बड़ी संख्या मे किसानों ने शासन के नाम ज्ञापन सौपकर प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिवस के भीतर उनकी सुतियापाट नहर निस्तारिकरण की मांग को पुरा नही किया गया तो अंदोलनकारी किसान किसी भी किसानों को जलाशय का सिचाई के लिए नही देने देंगे।

प्रशासन ने शासन तक जानकारी पहुंचाने की कही बात

वही प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों की समाधान करने सभी विभागों के अधिकारी ने एक एक कर सभी मांगों को शासन स्तर का बताते हुए, किसानों की मांग को शासन तक जानकारी पहुंचाने की बात कही हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related