CG CRIME : Instagram दोस्ती से होटल तक… नाबालिग केस में महिला गिरफ्तार

Date:

CG CRIME : From Instagram friendship to hotel… woman arrested in minor case

कबीरधाम. कबीरधाम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां Instagram पर शुरू हुई दोस्ती सीधे पुलिस केस तक पहुंच गई। 25 साल की शादीशुदा महिला पर 16 साल के नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले सोशल मीडिया पर लड़के से दोस्ती की, फिर धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और मुलाकातें भी होने लगीं। 1 अप्रैल को उसने नाबालिग को भोरमदेव रोड के एक होटल में बुलाया, जहां उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर संबंध बनाने का आरोप है।

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उसे डराया-धमकाया भी गया, जिससे वह तुरंत शिकायत नहीं कर सका। लेकिन दो दिन बाद हिम्मत जुटाकर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बन रहे रिश्तों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस ने साफ कहा है कि अनजान लोगों से ऑनलाइन बात करते समय सतर्क रहें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

POLICE TRANSFER: जिले के कई थानों में रातों-रात बदली कमान! 

POLICE TRANSFERS: Command Changes Overnight at Several Police Stations...

चाय पर चर्चा

Discussion over Tea पत्रकार दीपक तिवारी कवर्धा शहर में इन दिनों...