झोरिया यादव समाज के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई जि. प. अध्यक्ष किरण वैष्णव 

Date:

छुरिया:- छत्तीसगढ़ झोरिया यादव समाज तहसील छुरिया द्वारा सामुदायिक भवन छुरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। राधा कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाज के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव व समस्त अतिथियो का परापरंरिक वेषभूषा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि यादववंशियों के लिए इस पर्व का बहुत महत्व है, क्योंकि हम ब्रज की होली को भगवान कृष्ण से जोड़कर मनाते हैं। ब्रज की होली भगवान श्री कृष्ण के प्रति समर्पण और भक्ति का भाव है। सबके मन में भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा है, उस श्रद्धा का स्वरूप इस प्रकार के आयोजनों में बड़ी संख्या में समाज की एकजुटता के साथ दिखाई देता है। समाज हमारा एकजुट हो, समाज हमारा मजबूत हो ऐसी अभिलाषा हर किसी की होती है। यादव समाज के लोगों में योग्यता और प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम को जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा व नगर पंचायत छुरिया अध्यक्ष अजय पटेल ने भी संबोधित करते हुए होली पर्व के महत्वों को विस्तार से बताया। उक्त कार्यक्रम में मायाराम साहु ,शेखर भारतद्वाज, जी आर अहिर संरक्षण यादव समाज, सेवक राम यादव,भरत यादव, शिव कुमार यादव,देव कुमार यादव,मुकूंद यादव, विष्णु यादव, पन्ना यादव,कमल यादव,अनुज यादव समेत यादव समाज के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे..!

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related