LIQUOR SCAM BREAKING : शराब घोटाले में नवीन केडिया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LIQUOR SCAM BREAKING : Naveen Kedia arrested in liquor scam

रायपुर। झारखंड में सामने आए शराब घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में झारखंड एसीबी ने केस के प्रमुख आरोपियों में शामिल छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया की गिरफ्तारी गोवा से की गई है।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई है। उसे रांची लाने की तैयारी की जा रही है, जहां पेशी के बाद कोर्ट से रिमांड लेकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, एसीबी ने नवीन केडिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ। शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद केडिया ने एसीबी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही नवीन केडिया फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी को एसीबी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related