Jaya Bachchan Speech: Rajyasabha में फिर भड़क गईं Jaya Bachchan, बोला- फांसी चढ़ा दीजिए

Date:

Jaya Bachchan Speech: Jaya Bachchan flares up again in the Rajya Sabha, says—”Hang them!”

Jaya Bachchan Speech: Rajya Sabha में बुधवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए लाए गए बिल पर चर्चा के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद Jaya Bachchan और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। Jaya Bachchan अपनी बात रखते समय सदन में मौजूद अन्य सदस्यों के बर्ताव से काफी नाराज हो गईं और उनकी सीधी बहस स्पीकर से हो गई।

 

Jaya Bachchan ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए डिप्टी चेयरमैन पैनल के दिनेश शर्मा से यहां तक कह दिया कि जितना मर्जी समय दीजिए या फिर फांसी पर चढ़ा दीजिए। यह पूरी नोकझोंक उस समय शुरू हुई जब Jaya Bachchan भाषण दे रही थीं और सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य आपस में बातचीत कर रहे थे, जिससे उनका ध्यान भटक गया।

 

Jaya Bachchan जैसे ही बोलने के लिए खड़ी हुईं, उन्होंने सबसे पहले सभी सदस्यों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। लेकिन जैसे ही वह आगे अपनी बात रखने लगीं, सदन में चल रही आपसी बातचीत से उनका ध्यान भटक गया और वह बीच में ही रुक गईं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related