CONGRESS OFFICE NOTICE : कांग्रेस को ऑफिस खाली करने का नोटिस!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS OFFICE NOTICE : Notice to Congress to vacate office!

नई दिल्ली। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के ऐतिहासिक मुख्यालय 24 अकबर रोड को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। एस्टेट विभाग ने साफ कहा है कि 28 मार्च तक यह दफ्तर खाली करना होगा। साथ ही यूथ कांग्रेस के 5 रायसीना रोड ऑफिस के लिए भी नोटिस जारी हुआ है।

करीब 48 साल से 24 अकबर रोड कांग्रेस की राजनीति का बड़ा केंद्र रहा है, लेकिन अब पार्टी को यहां से हटना पड़ सकता है। हालांकि कांग्रेस ने नया दफ्तर इंदिरा भवन में शुरू कर दिया है, फिर भी कई अहम गतिविधियां अब तक पुराने ऑफिस से चल रही हैं।

अब पार्टी इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने और सरकार से समय मांगने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस बड़े नेताओं को राज्यसभा भेजकर सरकारी बंगले के जरिए राहत पाने का रास्ता भी तलाश रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related