Jashpur Rape Case Update: नाबालिक के साथ दुष्कर्म, मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Date:

Jashpur Rape Case Update: Minor raped, two accused arrested, main accused absconding

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 16 फरवरी की रात नाटक देखकर घर लौट रही एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

घटना वाले दिन पीड़िता को गांव के बिजली सब स्टेशन के पास अचेत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने तुरंत नाबालिक को शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी, तभी तीन आरोपी पल्सर बाइक पर आए और अकेली देख उसे रास्ते में रोककर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दावा किया है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...