CG PLANE CRASH BREAKING : Plane crashes in Jashpur, hits mountain
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा हो गया है। नारायणपुर इलाके के आरा पहाड़ से एक प्राइवेट विमान टकराकर क्रैश हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पहाड़ से आग की लपटें उठने लगीं और पूरा इलाका दहल गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।
हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कोई यात्री था या नहीं। राहत और बचाव कार्य की तैयारी जारी है, और हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है।

