ASSEMBLY PROTEST : खामेनेई के पोस्टर लहराए, हंगामे से सदन स्थगित

Date:

ASSEMBLY PROTEST : Khamenei’s posters were waved, the House was adjourned due to the uproar.

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज कार्यवाही शुरू होने से पहले ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के विधायक सीधे वेल में उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी।

हाथों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई की तस्वीरें लेकर विधायकों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारे लगाए। माहौल इतना गरमा गया कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बाधित हो गई।

हंगामे के चलते विधानसभा को करीब 30 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। इससे पहले NC विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन विरोध इतना तेज था कि कोई कामकाज नहीं हो सका।

सदन के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। विपक्षी दलों का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय मुद्दे और मानवाधिकार के सवाल पर अपनी आवाज उठा रहे हैं।

आज का पूरा घटनाक्रम दिखाता है कि विधानसभा में अब स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय राजनीति का असर भी साफ नजर आने लगा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related