Jaipur serial blasts: जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामले में17 साल बाद मिला इंसाफ, 4 को आजीवन कारावास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jaipur serial blasts: जयपुर। जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में जयपुर के स्पेशल कोर्ट ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले शुक्रवार 04 अप्रैल को चारों आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। अदालत ने शाहबाज, सरवर आजमी, मोहम्मद कैफ समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया था, जिन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

कोर्ट आज किया सजा का एलान

Jaipur serial blasts: इस मामले में सजा की 08 अप्रैल यानी आज सुनाई जानी थी। जयपुर के स्पेशल कोर्ट ने आज चारों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि 13 मई 2008 को जयपुर में एक सीरियल ब्लास्ट की घटना हुई थी। इस दिन पिंक सिटी में एक के बाद आठ बम ब्लास्ट हुए थे। इस घटना में 71 लोगों की मौत हुई थी। घटना में 180 लोग घायल हुए थे।

कहां- कहां हुए थे ब्लास्ट?

Jaipur serial blasts: बता दें कि जयपुर में सीरियल ब्लास्ट माणक चौक खंडा, चांदपोल गेट, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट पर हुए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ELECTIONS 2027: 5 राज्यों में चुनाव संभव! 

ELECTIONS 2027: Elections likely in 5 states!   ELECTIONS 2027: जनवरी...

AYUSHMAN KHURANA THREAT CASE: धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार! 

AYUSHMAN KHURANA THREAT CASE: Accused who issued threats arrested!     AYUSHMAN...