CG BREAKING : जग्गी मर्डर केस फिर खुला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Jaggi murder case reopened!

रायपुर। बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केस अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में फिर से खुल गया है। बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई और अब 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई तय की गई है।

पहले हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दोषियों की अपील खारिज कर उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने CBI की अपील मानते हुए केस को दोबारा मेरिट पर सुनवाई के लिए वापस भेज दिया।

यह वही केस है जिसमें जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी समेत कई लोगों पर हत्या और साजिश के आरोप लगे थे। अब एक बार फिर इस हाई प्रोफाइल केस पर सबकी नजरें टिक गई हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related