संविदा कर्मचारियों को बर्बरता से पिटवाना कांग्रेस सरकार की कायरता है – साय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

प्रदेश के युवाओं की पीटने वाली कांग्रेस सरकार का अंत नजदीक
रायपुर। 
प्रदेश की राजधानी में पिछले कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दु:ख व्यक्त किया है। श्री साय ने कहा प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा पीटा जाना बेहद दुर्भाग्यजनक है। गांधीवादी तरीके से कांग्रेस सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराना, सरकार द्वारा किए वादों को उन्हे याद दिलाना कोई पाप या अपराध  नही जो पुलिस से उन्हे बर्बरता से पिटवाया गया। श्री साय ने कांग्रेस सरकार से पूछा है क्या प्रदेश के युवा गुंडे थे जो इन्हें पीटा गया इनकी गलती क्या थी? लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे आंदोलन को कुचलने का यह बेहद शर्मनाक तरीका है।
श्री साय ने कांग्रेस सरकार से कहा कि वो चुनाव से पहले इन युवाओं से किए अपने वादे को याद करे इन्हे 10 दिनों में नियमित करने का वादा किया गया था स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व टीएस बाबा ने संविदा कर्मचारियों से यह वादा किया था आज सरकार बने 1000 से ज्यादा दिन हो चुके है।राज्य सरकार को उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए लेकिन वह उनके साथ बर्बरता से पेश आ रही है यही कांग्रेस का असली चरित्र है। श्री साय ने कहा प्रदेश के युवाओं को ठगने वाली उनके साथ बर्बरता करने वाली इस कांग्रेस सरकार का अंत नजदीक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related