इस्माइल साबरी याकूब होंगे मलेशिया के 9वें प्रधानमंत्री, 114 सांसदों के समर्थन के बाद सुल्तान ने किया नियुक्त, ऐसे होती है यहां की चुनाव प्रक्रिया

Date:

नई दिल्लीः इस्माइल साबरी याकूब (Ismail Yacoub) को मलेशिया के 9वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. मलेशिया (Malaysia) के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की. साबरी याकूब को देश के 114 सांसदों का समर्थन मिला है. जिसके बाद उनको प्रधानमंत्री बनाया गया है. मलेशिया में सुल्तान की भूमिका काफी हद तक औपचारिक होती है, लेकिन वह उस व्यक्ति को नियुक्त करता है जिसे वह मानता है कि संसद में उसे प्रधानमंत्री के रूप में बहुमत का समर्थन प्राप्त है और प्रांत के शासक उसे ऐसी नियुक्तियों पर सलाह दे सकते हैं.

सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने कहा कि इस्माइल को 114 सांसदों का समर्थन यानी बहुमत हासिल है. उन्होंने कहा कि इस्माइल (61) शनिवार को मलेशिया के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस्माइल इससे पहले मुहिद्दीन यासीन की सरकार में उप प्रधानमंत्री थे. यासीन ने गठबंधन में अंतर्कलह के चलते बहुमत खोने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह 18 महीने से कम समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related