IRAN US OIL CRISIS : होर्मुज ब्लॉक, ट्रंप का धमाकेदार बयान – खुद जाओ तेल लेकर आओ

Date:

IRAN US OIL CRISIS : Hormuz blockade, Trump’s explosive statement – go get the oil yourself

रायपुर डेस्क। ईरान और अमेरिका के टकराव ने अब पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने से तेल टैंकर फंस गए हैं और कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं।

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे मामला और गरमा गया। उन्होंने साफ कहा- “जिन देशों को तेल नहीं मिल रहा, वो अमेरिका से खरीदें या खुद हिम्मत करके होर्मुज से निकालकर दिखाएं।”

इतना ही नहीं, ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी भी दी है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया, तो तेल के कुएं, बिजली प्लांट और बड़े ठिकाने निशाने पर आ सकते हैं।

दूसरी तरफ ईरान भी झुकने के मूड में नहीं है और उसने अमेरिका से सीधी बातचीत से साफ इनकार कर दिया है।

यानि साफ है, तेल की लड़ाई अब सिर्फ कीमतों तक सीमित नहीं, बल्कि बड़ा ग्लोबल टकराव बनती जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related