IPL 2025 : आज यानी 3 जून को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के फाइनल मैच खेला जाना है. इसके क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर गायक शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) भारतीय सेना के लिए एक खास संगीत प्रस्तुति देने वाले हैं. इस दौरान उनके साथ उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी शामिल होने वाले हैं. ये कार्यक्रम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और PBKS के बीच फाइनल मैच से पहले होगा.
फाइनल में परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन और उनके बेटे
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच फाइनल मुकाबला आज 7.30 बजे से खेला जाना है. इससे ठीक पहले शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) और उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी क्लोजिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगे. इसकी जानकारी सिंगर ने दी है.
