आईपीएल 2023: मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला 9 को

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का 54वां मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा।

मुंबई के खिलाफ इस मैदान पर बेंगलुरु की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में इस मैच में उसकी कोशिश हार के क्रम को तोड़ने की होगी। इस मैदान पर उसे पिछली जीत 2015 में मिली थी। वानखेड़े पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई को 5 में जीत मिली। वहीं, बेंगलुरु सिर्फ तीन ही मैच जीत पाई है

मुंबई को इस सीजन में अब तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। बेंगलुरु के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड और जोफ्रा आर्चर हो सकते हैं। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी शानदार परफॉर्म कर रहे हैं।

बेंगलुरु को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। मुंबई के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड हो सकते हैं। इनके अलावा विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और महिपाल लोमरोर जैसे खिलाड़ी दमदार खेल रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है। वहीं बेंगलुरु को अब तक सफलता नहीं मिली है। ओवरऑल हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें 31 बार आमने-सामने हुई हैं। जिनमें मुंबई को 17 और बेंगलुरु को 14 बार जीत मिली है।

दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान।
इम्पैक्ट प्लेयर: कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, विष्णु विनोद।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, आकाश दीप और अनुज रावत।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related