40 गांव में जनसेवा के साथ साथ संस्कृति को सहेजने में गौमुखी सेवा धाम सेवा का अमूल्य योगदान: श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सुदूर अंचल देवपहरी और साखो के दौरे पर रहे वादिजी, उद्योग और श्रम मंत्री

रायपुर/ वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आज गौमुखी सेवा धाम सेवा का पर्याय बन गया है, 300 से ज्यादा आदिवासी समाज के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, अस्पताल में लोगों को इलाज किया जा रहा है, कैंप लगाकर लोगों की सेवा की जा रही है। आज गौमुखी सेवा धाम के इस सेवाभाव का ही नतीजा ही है कि लोग आज जागरूक हो रहे है। अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने सभी महिलाओ को महतारी वंदन योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की समिति द्वारा धाम के विकास के लिए जो भी जरूरत होगी, उसके लिए प्रयास कर स्वीकृति दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक और गौमुखी सेवा धाम सेवा कार्य कर सके।

केबिनेट मंत्री आज गौमुखी सेवा धाम, देवपहरी में माई मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए। जहां सर्वप्रथम मां सिद्धिदात्री की पूजन अर्चना कर सभी के मंगल कामना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मिथलेश दुबे जी, सचिव योगेश जैन जी, राष्ट्रीय संघ सेवक के विभाग संचालक सत्येंद्र दुबे जी, अशोक चावलानी जी, इंदु शर्मा जी समेत सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की वे इसी तरह सेवाभाव से जनमानस की सेवा करते रहें।।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, राधे यादव, नरेन्द्र पाटनवार, शैलेंद्र यादव, नरेन्द्र गोस्वामी समेत अधिक संख्या में गदमान्य लोग उपस्थित रहे।

साखो में रौतिया समाज ने किया भव्य स्वागत

सुदूर ग्रामीण अंचल पहाड़ी कोरवा ग्राम पंचायत साखो में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के सम्मेलन अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन का भव्य स्वागत किया गया, करमां नृत्य और पारंपरिक तरीके से मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होने कहा की समाज के ऐसे आयेजन से समाज के प्रबुद्धजनों से मार्गदर्शन मिलता है, जिससे समाज का उत्थान होता है, जागरूकता का ही असर है की आज समाज आज बहुत एकजुट है, समाज के लोग आज हर वर्ग में अग्रणी हैं। इस अवसर पर समाज के प्रदेश सचिव पालूराम प्रधान ने कहा की इस गांव में आज तक कोई मंत्री नहीं आया था, समाज के आमंत्रण पर मंत्री श्री देवांगन पहुचे इससे समाज और आम जन मानस में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर परमेश्वर राम, रामनारायण राम, समेत अधिक संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related