CG WEATHER FORECAST : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER FORECAST: Weather changed in Chhattisgarh, yellow alert issued for heavy rain and thunderstorm with strong storm.

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी के दौरान 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग की ओर से किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है.

मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. प्रदेश के तापमान में अब बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आज कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है. इसके वजह से पारा गिर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में बदलाव हो रहा है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related