उद्योग मंत्री कवासी लखमा का विदेश दौरा, बाली में की उद्योगपतियों से चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

G20 AVPN Globle Conference में शामिल होने छत्तीसगढ़ से माननीय मंत्री  कवासी लखमा के अगुवाई में इंडोनेशिया गए प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज कॉन्फ्रेंस के पहला दिन माननीय मंत्री  की बैठक नीथारलैंड बेस्ड संस्था पोर्टिकस के रीजनल डायरेक्टर सुश्री सुखमनी सेठी से बाली कन्वेंशन सेन्टर में हुई। चर्चा के दौरान  अरुण प्रसाद प्रबध संचालक सीएसआईडीसी द्वारा राज्य में सस्टेनेबल डेवलपमेंट में हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही माननीय मंत्री द्वारा विशेषकर बस्तर के क्षेत्र में शिक्षा में सुधार पर अनुसंधान पर बल दिया । सुश्री सेठी ने बताया कि दूसरे प्रदेश यथा झारखंड में पोर्टिकस पहले से ही काम कर रही है और उसका परिणाम भी अच्छा आ रहा है। इसके अतिरिक्त माननीय मंत्री इस ग्रुप को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया।।
इसी कड़ी में अमेरिका बेस्ड सनफोर्ड पैक्स संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री प्रिया शंकर से बैठक हुई इसमें मंत्री जी द्वारा राज्य में चल रहे गोधन न्याय योजना, NGGB, Cmart, RIPA सभी विषयों पर विस्तार से बताया तथा राज्य में उपलब्ध लघु वनोपज उत्पाद से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए शासन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल को यंहा पर सराहा गया। इनसे भी राज्य में आने का अनुरोध किया गया ताकि शिक्षा में अनुसंधान तथा सामाजिक आर्थिक उन्नति में किस प्रकार से इस बड़े संस्थाओं का सहयोग लिया जा सके इस पर आगे काम करना है।
आज मननीय मंत्री बाली इंडोनेशिया में उलुवातुमन्दिर के दर्शन भी किये।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related