IndiGo ने पकड़ी रफ्तार: सरकार की सख्ती के बाद बदले हालात, 1650 से ज्यादा उड़ानें बहाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo तेजी से अपने ऑपरेशन ठीक कर रही है। कंपनी ने बताया कि आज वह 1650 से ज्यादा उड़ानें चला रही है, जबकि कल यह संख्या 1500 थी। एयरलाइन के 138 में से 137 गंतव्य पूरी तरह ऑपरेशनल हैं। समय पर उड़ान भरने का आंकड़ा भी 30% से बढ़कर 75% हो गया है। इंडिगोने कहा है कि 15 दिसंबर तक सभी ग्राहकों को टिकट कैंसिल कराने या यात्रा बदलने पर पूरा शुल्क माफ रहेगा। रिफंड और सामान लौटाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

सरकार की सख्ती
नागरिक उड्डयन मंत्रालयने बताया कि उसने इंडिगोकी परेशानी से यात्रियों को हो रही दिक्कत कम करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। बाकी सभी घरेलू एयरलाइंस सामान्य रूप से उड़ानें चला रही हैं और इंडिगोकी स्थिति भी आज बेहतर दिखी है। हाल में उड़ानें रद होने से कई रूट पर किराया बढ़ गया था। इसे रोकने के लिए मंत्रालय ने तुरंत किराए पर सीमा तय कर दी। इसके बाद किराए सामान्य स्तर पर आ गए। सभी एयरलाइंस को आदेश दिया गया है कि वे तय किए गए किराए की सीमा का पालन करें।

रिफंड और रीबुकिंग
मंत्रालय ने इंडिगोको सख्त आदेश दिया कि सभी रद या बहुत देर वाली उड़ानों का रिफंड आज शाम 8 बजे तक पूरा किया जाए। इंडिगोअब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड कर चुकी है। यात्रा बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की मदद के लिए विशेष सहायता टीमें भी बनाई गई हैं।

मंत्रालय ने इंडिगोको कहा है कि जिन यात्रियों का सामान अलग हो गया है, वह 48 घंटे के भीतर उन्हें वापस दिया जाए। एयरलाइन अब तक 3000 बैग यात्रियों तक पहुंचा चुकी है।

एयरपोर्ट्स पर हालात सामान्य
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और गोवा के एयरपोर्ट डायरेक्टरों ने बताया कि आज सभी टर्मिनल सामान्य रूप से चल रहे हैं। चेक-इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग पॉइंट पर भीड़ नहीं है। एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और CISF ने भी ग्राउंड सपोर्ट बढ़ाया है।

24×7 कंट्रोल रूम
MoCA का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। यहां से उड़ानों, एयरपोर्ट की स्थिति और यात्रियों की मदद पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता दी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी पहली प्राथमिकता है और हालात जल्दी ही पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG SAS TRANSFER: 6 अफसरों का हुआ ट्रांसफर! 

CG SAS Transfer: 6 officers transferred!     CG SAS TRANSFER: छत्तीसगढ़...

BREAKING : कानपुर में विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत

  रायपुर। कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो...