Indian Women Hockey Team: Won gold at the Asian Games after 44 years!
INDIAN WOMEN HOCKEY TEAM: शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया.
भारतीय महिला टीम ने चीन के ख़िलाफ़ शुरुआती 1-0 से बढ़त को अंत तक बरकरार रखा और जीत के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
हॉकी इंडिया ने लिखा, “44 साल का इंतजार ख़त्म, भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट बनी!”
हॉकी इंडिया के मुताबिक़, यह एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड और 1982 के बाद पहला खिताब है.
लालरेमसियामी का 10वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ. इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया है.
इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत के कुल 16 गोल्ड मेडल हो गए हैं. पदक तालिका में भारत अब पांचवें स्थान पर है और उसकी झोली में कुल 76 पदक आए हैं.
विमेंस टीम की ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीत पर हॉकी इंडिया ने बड़े इनाम का ऐलान किया है. हर खिलाड़ी को 11 और सपोर्टिंग स्टाफ के हर मेम्बर को 5.5 लाख रुपए का पुरस्कार देगी.
