Indian Railway News: चैत्र नवरात्रि पर डोंगरगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेनें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Indian Railway News: Special Trains to Dongargarh for Chaitra Navratri

Indian Railway News: डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर्व दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। श्रद्धालु व यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही Railway ने ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन में ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहा है। रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। इसमें लंबी दूरी की गाड़ियां भी शामिल हैं। देखे लिस्ट

 

 

यह सुविधा 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रभावी रहेगी। वहीं, 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। जबकि, डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

 

ट्रेनों का विस्तार और स्पेशल ट्रेन की सुविधा

 

  • 68742 / 68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।
  • 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेजर का गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।
  • 06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को तैयारियों को लेकर निर्देश दिए हैं। चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं और पदयात्रियों की सुविधा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश भी दिया है । कलेक्टर ने कहा कि मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। खास तौर पर स्वास्थ्य और मेडिकल सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देने को कहा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related