INDIA CORONA UPDATE : कोरोना की वजह से मौत के आकड़ो में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 01 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज

Date:

54 percent increase in the death toll due to corona, more than 01 lakh active patients

डेस्क। भारत में बीते हफ्ते कोरोना के एक लाख से अधिक नए केस मिले। पिछले चार महीनों में हफ्ते भर में सामने आए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इन दिनों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर में गिरावट देखी गई है जबकि बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार में केस बढ़ रहे हैं। 27 जून से 3 जुलाई के बीच कोरोना के एक्टिव केस 1.1 लाख के पार चले गए। इस दौरान 192 मौतें दर्ज हुईं जो कि इससे पहले वाले हफ्ते में हुई 125 मौतों की तुलना में 54% ज्यादा है। इनमें से 44 फीसदी मौतें केरल में हुईं।

बीते दिन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,135 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,35,18,564 हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,864 पर पहुंच गई। जो कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से 24 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई। 24 घंटे में 13,958 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 28 लाख 79 हजार 477 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.53 प्रतिशत है।

197.98 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए –

देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.98 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह आठ बजे तक 197 करोड़ 98 लाख 21 हजार 197 टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 लाख 78 हजार 383 टीके लगाए गए हैं।

कुछ इस तरह बढ़ते गए कोरोना केस –

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related