IND VS ZIM  Super 8 : भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदें रखी बरकरार

Date:

IND VS ZIM Super 8: India beat Zimbabwe to keep their T20 World Cup 2026 semi-final hopes alive

चेन्नई: भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। भारत ने गुरुवार को ‘करो या मरो’ सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से शिकस्त दी। भारत ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 257 का टारगेट दिया। जवाब में जिम्बाब्वे ने छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।

जिम्बाब्वे भले ही यह मैच हार गया हो  लेकिन ओपनर ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी की।। उन्होंने 59 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। तदिवानाशे मारुमानी ने 20, कप्तान सिकंदर रजा ने 30, और टोनी मुनयोंगा ने 11 रनों का योगदान दिया। ताशिंगा मुसेकिवा ने सात जबकि डियोन मायर्स के बल्ले से छह निकले। रयान बर्ल का खाता नहीं खुला।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन शिकार किए। अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 256 रन जुटाए। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 48 रन जोड़े। पिछले चार मैचों में खराब फॉर्म से जूझने वाले अभिषेक के बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले। अभिषेक ने ईशान किशन  के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 33 रन जुटाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। सूर्या 15वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। हार्दिक ने 23 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बटोरे। तिलक ने 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले।

जिम्बाब्वे के लिए टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और कप्तान सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

भारत अब सुपर-8 के अंतिम मैच में 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ भिड़ेगा। इस मैच का विजेता सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा। इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखीं है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related