India-England second T20 match today, India set a target of 171 runs
नैशनल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को 50 रनों से शानदार जीत हासिल हुई थी। उस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। अब भारत यदि दूसरे मैच को जीत लेती है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। दूसरे टी20 मैच के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा जैसे प्लेयर्स भी टीम में वापसी कर रहे हैं। एजबेस्टन टेस्ट मैच के चलते इन खिलाड़ियों को पहले टी20 मैच के लिए रेस्ट दिया गया था।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 171 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 170 रन बनाए। जडेजा ने 29 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल थे। वहीं रोहित शर्मा ने 31 और ऋषभ पंत ने 26 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए और महज एक रन बना सके। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने चार और रिचर्ड ग्लीसन ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
