IND VS BAN : बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की रोमांचक जीत, श्रेयस अय्यर और अश्विन ने हार के मुंह से निकाला मैच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IND VS BAN: Team India’s thrilling victory against Bangladesh, Shreyas Iyer and Ashwin pulled out the match from defeat

डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने मीरपुर टेस्ट में भी जीत हासिल कर ली है. मैच के चौथे दिन शुरुआत में ऐसा लगा कि भारत यह मैच हार भी सकता है, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया की लाज बचाई और भारत यह मैच 3 विकेट से जीत गया. टीम इंडिया ने इसी के साथ 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने संकट से टीम को निकाला और अंत में मैच भी जिताया.

मीरपुर टेस्ट स्कोरबोर्ड –

बांग्लादेश- 227 & 231
भारत- 314 & 145/7

हारते-हारते बची टीम इंडिया –

बांग्लादेश ने भारत को इस मैच में 145 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया ने चौथे दिन की शुरुआत 45-4 के स्कोर से की थी, लेकिन देखते ही देखते उसने अपने 3 विकेट गंवा दिए. ऐसे में भारत पर हार का संकट मंडराने लगा था. अंत में श्रेयस अय्यर (29 रन), रविचंद्रन अश्विन (42 रन) की अर्धशतकीय साझेदारी (71 रन) ने बांग्लादेश का सपना चूर-चूर कर दिया.

तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ, तब टीम इंडिया का स्कोर 45 रन पर 4 विकेट था और भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत थी. जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर थी. चौथे दिन के शुरुआती ओवर्स में ही टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related