कुश्ती में बजरंग पूनिया ने ओलंपिक में जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हराया

Date:

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने छठा मेडल जीत लिया है। भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया। भारत ने इसके साथ ही सबसे सफल रहे 2012 लंदन ओलिंपिक के मेडल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लंदन में भारतीय दल ने 6 मेडल जीते थे।
क्वार्टर फाइनल में शानदार शुरुआत करने के बाद बजरंग सेमीफाइनल मुकाबला हार गए थे। बजरंग के पिता ने कहा था कि बेटा आज तक कभी खाली हाथ नहीं लौटा है, वह ब्रॉन्ज जरूर लाएगा। पूरे देश की दुआएं उसके साथ हैं। एक महीना पहले उसके घुटने में चोट लग गई थी, फिर भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचा। बजरंग ने पिता की बात को सच कर दिखाया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

आग की लपटों में घिरा टाइगर पॉइंट, नुकसान का आंकलन जारी, व्यापारी सदमे में

Sarguja Fire Accident: सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

CHHATTISGARH : धर्मांतरण बिल के संकेत

CHHATTISGARH : Signs of conversion bill रायपुर। छत्तीसगढ़ में 23...