कर्मकार मंडल के बैठक में श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रस्ताव पारित – सुशील सन्नी अग्रवाल

Date:

रायपुर  छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभागार में माननीय अध्यक्ष, श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी की अध्यक्षता में मंडल के संचालक मंडल का 15वीं बैठक आहूत की गई।

मंडल में निर्माण श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के दृष्टिकोण से मंडल द्वारा संचालित निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत प्रदाय की जाने वाली अनुदान राशि रू. पचास हजार से वृद्धि कर रू. एक लाख किया गया। भगिनी प्रसूति सहायता योजना का नाम परिवर्तन कर प्रदेश की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाज सेविका ’’मिनीमाता’’ के नाम पर रखते हुए ’’मिनीमाता महतारी जतन योजना’’ करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
इसी प्रकार मंडल में संचालित नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का नाम मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना करने का प्रस्ताव पास करते हुए योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियांे को अब शासन के अन्य विभाग में प्राप्त होने वाले छात्रवृत्ति के साथ-साथ कर्मकार मंडल के अंतर्गत प्राप्त होने वाले छात्रवृत्ति का भी लाभ ले सकेंगे। साथ ही निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ठ खेल प्रोत्साहन योजना के तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त सभी खेल में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ठ पूर्व में स्वीकृत 10 खेलों के अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेलों में प्रोत्साहन योजना का लाभ दिये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया एवं पंजीयन कराते समय जिस श्रमिक का पंजीयन किया जाना है उनका लाईव फोटो लिया जाकर मोबाईल नम्बर में ओ.टी.पी. पश्चात् ही पंजीयन किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने पर कर्मकार मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी ने अवगत कराते हुए कहा कि भूपेश सरकार का नारा है ’’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ इसी को ध्यान में रखते हुए श्रमिक भाईयों के कल्याणार्थ मंडल के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि में वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिससे श्रमिक एवं उनके बच्चों का सर्वांगीण विकास सकेगा और निश्चित ही एक नवा छत्तीसगढ़ बनेगा।
बैठक में मंडल के सम्मानीय सदस्यगण  महेश शर्मा जी,  सतीश अग्रवाल जी,  श्याम जायसवाल जी,  अनिल सिंह जी,  मंजू सिंह जी,  बलराम मौर्य जी,  दुर्गेश जायसवाल जी,  अमृत खलखों जी, सचिव श्रम विभाग,  शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव, वित विभाग,  राजेश कुमार पात्रे, सचिव, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल  एस.एल. जांगड़े, अपर श्रमायुक्त,  भागीरथी वर्मा, मुख्य अभियंता प्रतिनिधि, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, एवं  आर.के. खन्ना, कार्यपालन अभियंता, प्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1.5 करोड़ की गैस गायब!

CHHATTISGARH : Gas worth Rs 1.5 crore missing! रायपुर। छत्तीसगढ़...