राजनांदगांव में डॉ. रमन ने किया अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात राजनांदगांव जिला के ग्राम नंदई वासियों के साथ सुनी। इस दौरान शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, संयोजक, पदाधिकारी और शहर के कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी की 98वीं कड़ी में दिए गए संदेश पर पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की अलग- अलग संस्कृति, विचारधारा और परंपराओं को लेकर संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। मौजूदा पीढ़ियों को देश की ऐतिहासिक गाथाओं के प्रति ज्ञानवर्धक बनाए रखने का भी प्रधानमंत्री का प्रयास है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अलग-अलग संस्कृति और धर्मों का देश है।

साथ ही डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में विधायक निधि से निर्मित वार्ड क्र. 48, वार्ड क्र. 28 और वार्ड क्र. 36 में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। तथा वार्ड क्र. 40 में सांसद व विधायक निधि से सीसी रोड, सांसद निधि से मंच निर्माण, शेड निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर कहा कि सामुदायिक भवन के लोकार्पण से  सामुदायिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। इसके अलावा उन्होंने आम लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...