IN-NZ FTA : भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता! 

Date:

IN-NZ FTA: Free Trade Agreement Concluded Between India and New Zealand!

IN-NZ FTA : नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की वैश्विक आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किए।

भारत की ओर से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूज़ीलैंड की ओर से व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने हस्ताक्षर किए।

पीयूष गोयल ने कहा, “भारत-न्यूज़ीलैंड एफ़टीए सिर्फ़ 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ और यह रफ़्तार हमारे देशों के बीच भरोसे की गहराई और साझा महत्वाकांक्षा को दिखाती है।

यह पिछले साढ़े तीन सालों में सातवां FTA है जिस पर मैं हस्ताक्षर कर रहा हूं, जबकि दो और बाक़ी हैं। आने वाले कुछ महीनों में यह यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ होगा।

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्ज़न ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसे भारत और न्यूज़ीलैंड के रिश्तों में एक ‘ऐतिहासिक पड़ाव’ बताया ।

न्यूज़ीलैंड के लिए यह एफ़टीए दुनिया के सबसे सक्रिय बाज़ारों में से एक का दरवाज़ा खोलता है और व्यापार, निवेश, इनोवेशन और जुड़ाव के अभूतपूर्व अवसर पैदा करता है।

यह समझौता न्यूज़ीलैंड के निर्यात बाज़ारों में विविधता लाने में मदद करेगा।

भारत के लिए यह समझौता विकास, इनोवेशन और नए अवसर लेकर आता है. इससे भारतीय निर्यातकों को पहले ही दिन से न्यूज़ीलैंड के बाज़ार में बिना किसी टैरिफ़ के पहुंच मिलेगी और भारतीय उपभोक्ताओं को हमारे उच्च गुणवत्ता वाले निर्यात उत्पादों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related