विदेश घूमने का है अगर मन, तो बहुत कम बजट में ही कर सकते हैं इन 6 देशों का कंप्लीट टूर, पढ़ें पूरी जानकारी

Date:

दुनिया में हर इंसान चाहता है कि उसे भी विभिन्न देशों में घूमने का मौका मिले। हालांकि बहुत सारे लोग अपने कम बजट की वजह से इस चाहत को पूरा नहीं कर पाते।  आज हम आपको 6 ऐसे देशों के बारे में बताते हैं, जहां पर आप 1 लाख रुपये से भी कम राशि में आसानी से आना-जाना और घूमना-फिरना कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से अफोर्डेबल और भारतीयों के लिए फेवरिट देश हैं।

भूटान की खूबसूरती और शांत वातावरण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।  यह भारत का सबसे भरोसेमंद और नजदीकी देश है।  भूटान में पारो, थिम्पू वैली, ताकिन जू और फोक हेरिटेज म्यूजियम समेत घूमने के लिए बहुत सारी जगहें है।  आप वहां पर केवल 500-700 रुपये में रहने के लिए गेस्ट हाउस हासिल कर सकते हैं।  वहीं दिल्ली से भूटान का राउंड ट्रिप एयर टिकट भी आप बड़े आराम से 10 हजार में हासिल कर सकते हैं।  यहां का खान-पान भी बहुत सस्ता है।

श्रीलंका हमारा दक्षिण का सबसे निकटवर्ती पड़ोसी है।  हनीमून कपल के लिए श्रीलंका शुरू से ही फेवरिट डेस्टिनेशन रहा है।  वहां पर शानदार समुद्री तट, रामायण काल के मंदिर, बौद्ध मठ समेत बहुत सारी घूमने लायक जगहें हैं।  सी फूड के शौकीनों के लिए वहां पर पूरी मौज है।  वहां पर 600-700 रुपये में आसानी से डोरमेट्रीज बेड मिल जाते हैं।  वहीं भारत से श्रीलंका तक आने-जाने का फ्लाइट का टिकट करीब 23 हजार रुपये में हो जाता है।  कुल मिलाकर इस खूबसूरत देश की सैर आप 1 लाख रुपये से भी कम राशि में आसानी से कर सकते हैं।

नेपाल और भारत का सदियों पुराना सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्ता है।  हिमालय की ऊंची चोटियां, मंदिर-मठ और कल-कल बहती नदियां उसे बेहद खूबसूरत बना देती हैं।  अगर आप नेपाल घूमने का प्लान करते हैं तो केवल 300-400 रुपये में रात भर के लिए कमरा आसानी से मिल जाएगा।  जबकि दिल्ली से काठमांडू तक फ्लाइट से आने-जाने का किराया 11 हजार रुपये में हो जाता है।  आप चाहें तो इससे कम राशि में सड़क से भी नेपाल घूमने जा सकते हैं।  हालांकि ऐसा करने से आपको समय ज्यादा लगाना पड़ जाएगा।

थाईलैंड अपनी खूबसूरत बौद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।  हर साल लाखों पर्यटक थाईलैंड के समुद्री बीच पर हॉलिडे एंज्वॉय करने के लिए पहुंचते हैं।  वहां पर क्रॉस जेंडर मसाज सेंटर दुनियाभर के पुरुषों के लिए आकर्षण के खास केंद्र हैं।  वहां पर पटाया, बैंकॉक, कोरल आइलैंड, चियांग माई जैसी कई घूमने लायक जगहें हैं।  अगर आप भी थाईलैंड जाने का प्लान करते हैं तो 500-600 रुपये में डोरमेट्री बेड या बजट होटल हासिल कर सकते हैं।  वहीं केवल 16 हजार रुपये में दिल्ली से बैंकाक तक आने-जाने का फ्लाइट का टिकट हासिल कर सकते हैं।

वियतनाम एक बौद्ध धर्म बहुल देश है।  वह अपनी हरियाली और मेहमानों की आवभगत के लिए प्रसिद्ध है।  भारत से वियतनाम तक आने-जाने का हवाई जहाज का किराया करीब 21 हजार रुपये का पड़ता है लेकिन वहां के लिए फ्लाइट कम हैं।  इसलिए आपको करीब 2-3 महीने पहले बुकिंग करानी पड़ेगी।  वहां पर करीब 800-900 रुपये में बजट होटल और 600-700 रुपये में डोरमेट्री बेड हासिल कर सकते हैं।  वहां पर आपको खाने के लिए रोटी नहीं मिलेगी लेकिन आप चावल-सब्जी या नॉन वेज डिश से काम चला सकते हैं।

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है।  इसके बावजूद भारतीय संस्कृति से उसकी जड़ें गहराई तक जुड़ी हुई हैं।  यही कारण है कि बहुत सारे भारतीय अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा पर जाना पसंद करते हैं।  वहां पर बाली, जकार्ता और सुमात्रा जैसी जगहें घूमने लायक हैं।  दिल्ली से जकार्ता तक का फ्लाइट का आने-जाने का खर्च करीब 25 हजार रुपये और रहने के लिए बजट होस्टल 800 रुपये तक में बुक किए जा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

विधायक के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

Political News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत...

Kishtwar Encounter: ऑपरेशन त्राशी-1 में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर 

  Jammu Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में...

विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन , इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी 51 रनों से करारी शिकस्त…

श्रीलंका: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पल्लेकेले इंटरनेशनल...

 Political News: योगी को ढोंगी – बता रहे हैं भूपेश बघेल

भिलाई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर...